परिसीमन के बाद 21 हो जाएंगी झारखंड की लोकसभा सीटें, विधानसभा सीटें भी बढ़ेंगी, आदित्य साहू का दावा
रांची, नवम्बर 28 -- भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सह राज्यसभा सांसद आदित्य साहू ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में परिसीमन और महिला आरक्षण से जुड़े विधेयकों को केंद्रीय कैबिनेट की स्वीकृति मिलने का स्वागत किया है। उन्होंने इसे ऐतिहासिक और दूरगामी प्रभाव वाला निर्णय बताते हुए कहा कि आगामी संसद सत्र में दोनों विधेयकों के पारित होने की उम्मीद है। इस मामले पर बात करते हुए आदित्य साहू ने बताया कि प्रस्तावित व्यवस्था के तहत लोकसभा सीटों में 50 प्रतिशत तक बढ़ोतरी का प्रावधान है। इसके अनुसार झारखंड में लोकसभा की वर्तमान 14 सीटें बढ़कर 21 हो सकती हैं। वहीं विधानसभा की 81 सीटें बढ़कर लगभग 121 हो सकती हैं। इससे एसटी, एससी सहित विभिन्न वर्गों का प्रतिनिधित्व बढ़ेगा और झारखंड की आवाज संसद और विधानसभा में अधिक मजबूती से उठ सकेगी। कांग्रेस और झामुमो सहि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.