काशीपुर, अप्रैल 22 -- प्रदीप सिंह, काशीपुर। भाजपा के कांग्रेस का पुतला दहन करने पर महानगर कांग्रेस जिलाध्यक्ष अलका पाल ने भाजपा पर आरोप लगाते हुए कहा कि महिला आरक्षण पर भाजपा का नजरिया 'उल्टा चोर कोतवाल को डांटे' वाला है। आखिर क्यों 2023 महिला आरक्षण अधिनियम को भाजपा लागू करने से बच रही है। परिसीमन की आड़ में भाजपा राजनीतिक रोटियां सेक कर रही है। अगर महिलाओं को आरक्षण देने के प्रति भाजपा इतनी ही गंभीर है, तो उसको संसद में पेश किए गए महिला आरक्षण 2023 अधिनियम को तत्काल लागू करना चाहिए। भाजपाइयों को नहीं भूलना चाहिए की महिला आरक्षण की सोच कांग्रेस की है। यह भी पढ़ें- कांग्रेस के खिलाफ महिला आरक्षण को लेकर गलत नैरेटिव फैला रही भाजपा पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी ने ही सर्वप्रथम निकाय और पंचायतों में महिलाओं को 33% आरक्षण का प्रावधान रखा था।...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.