चाईबासा, जून 11 -- चाईबासा, संवाददाता। झारखंड में परिसीमन की सुगबुगाहट के बीच आदिवासियों के बीच अब अपनी राजनीतिक प्रतिनिधित्व घटने व एसटी सीटें कम होने की चिंता सताने लगी हैं। परिसीमन मुद्दे को लेकर बुधवार को आदिवासी हो समाज महासभा क्लब भवन हरिगुटू चाईबासा में विभिन्न आदिवासी सामाजिक संगठनों के सदस्यों के बीच जनसंवाद कार्यक्रम आयोजित किया गया। जनसंवाद में वक्ताओं ने कहा कि परिसीमन व जनगणना से हमारे आदिवासियों की राजनीतिक प्रतिनिधित्व को खतरा हो सकता है। हमारी एसटी सीटें घट भी सकती है। ऐसे में इसके खिलाफ आंदोलनात्मक रुख अपनाने की जरूरत है। जनसंवाद में परिसीमन से संभावित नुकसान को देखते हुए विरोध का निर्णय लिया गया। वहीं, इसके लिए एक समिति बनाने पर सहमति भी बनी, जो अपनी मांगों को सरकार तक पहुंचायेगी। समिति बनाने की जिम्मेदारी रेयांस सामड को...