रांची, जुलाई 2 -- रांची, वरीय संवाददाता। आदिवासी छात्र संघ और राजी पाड़हा सरना प्रार्थना सभा के एक प्रतिनिधिमंडल ने गुरुवार को केंद्रीय रक्षाराज्य मंत्री संजय सेठ से उनके आवास पर मुलाकात की। इस दौरान प्रतिनिधिमंडल ने उन्हें एक ज्ञापन सौंपकर आगामी परिसीमन प्रक्रिया और सरना धर्म कोड की मान्यता को लेकर झारखंड के आदिवासी समाज की चिंताओं व मांगों से अवगत कराया। संघ के केंद्रीय अध्यक्ष सुशील उरांव ने कहा कि केवल वर्तमान जनसंख्या के आंकड़ों को आधार बनाकर आगामी परिसीमन में अनुसूचित जनजाति के आरक्षित क्षेत्रों या उनके राजनीतिक प्रतिनिधित्व में कटौती करना असंवैधानिक होगा। यह कदम संविधान की पांचवीं अनुसूची और पेसा अधिनियम की मूल भावना के बिल्कुल विपरीत है। कहा कि जनसांख्यिकी में आए कृत्रिम बदलाव को आदिवासियों की आरक्षित सीटों में कटौती का आधार न बना...