परिसीमन और सरना धर्म कोड पर राज्यपाल को सौंपा ज्ञापन
रांची, जून 20 -- रांची, विशेष संवाददाता। आदिवासी छात्र संघ के केंद्रीय अध्यक्ष सुशील उरांव के नेतृत्व में छह सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल ने शनिवार को लोकभवन में राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार से भेंट की। प्रतिनिधिमंडल ने वर्ष 2027 में प्रस्तावित परिसीमन, अनुसूचित जनजातियों के राजनीतिक प्रतिनिधित्व की सुरक्षा, पांचवीं अनुसूची क्षेत्रों के संवैधानिक संरक्षण और आगामी जनगणना में पृथक सरना धर्म कोड लागू करने की मांग को लेकर ज्ञापन सौंपा। प्रतिनिधिमंडल में मनोज उरांव, विद्यासागर, संजय और रवि भी शामिल थे। यह भी पढ़ें- परिसीमन को लेकर राज्यपाल को सौंपा ज्ञापन
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.