परिसीमन आयोग के लिए फॉर्मूला तय, मौजूदा या रिटायर्ड सुप्रीम कोर्ट जज करेंगे अध्यक्षता, CEC भी रहेंगे
नई दिल्ली, नवम्बर 28 -- 30 नवंबर से शुरू होने जा रहे संसद के चार दिवसीय विशेष सत्र (30 नवंबर से 3 दिसंबर) में केंद्र सरकार 'परिसीमन (द्वितीय) विधेयक, 2026' और इससे जुड़ा संविधान संशोधन विधेयक पेश करने जा रही है। शुक्रवार को केंद्रीय कैबिनेट की मंजूरी के बाद सार्वजनिक किए गए इस ड्राफ्ट के अनुसार, देश के हर राज्य की लोकसभा और विधानसभा सीटों में 50 प्रतिशत की एकसमान बढ़ोतरी की जाएगी। इस कवायद का मुख्य उद्देश्य 2029 के लोकसभा चुनावों से पहले संसद और विधानसभाओं में 33 प्रतिशत महिला आरक्षण को लागू करना है। विधेयक के पारित होते ही केंद्र सरकार तत्काल एक तीन सदस्यों वाले 'परिसीमन आयोग' का गठन करेगी, जो देश भर के निर्वाचन क्षेत्रों की सीमाओं का नए सिरे से निर्धारण करेगा।कैसा होगा नया परिसीमन आयोग और कौन होंगे इसके सदस्य? ड्राफ्ट विधेयक के प्रावधान...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.