बोकारो, अप्रैल 9 -- बोकारो, प्रतिनिधि। बुधवार को बोकारो में परिसदन में बहुजन समाज पार्टी ने बैठक की। जिसकी अध्यक्षता जिला उपाध्यक्ष इसराफिल अंसारी ने की। जिसमें संगठन की मजबूती व आगामी कार्यक्रमों को लेकर विस्तार से चर्चा की गई। बैठक में सर्वसम्मति से 14 अप्रैल को अंबेदकर जयंती धूमधाम से मनाने का निर्णय लिया गया। इस अवसर पर विभिन्न कार्यक्रमों के आयोजन की रूपरेखा भी तैयार की गई, जिसमें समाज के विभिन्न वर्गों की भागीदारी सुनिश्चित करने पर जोर दिया गया। बैठक में प्रदेश अध्यक्ष अरुण कुमार, प्रदेश प्रभारी रामबाबु, देवानन्द राम, महरुव आलम व जुल्फेकार सहित कई पदाधिकारी व कार्यकर्ता उपस्थित रहे। उपस्थित सभी सदस्यों ने डॉ भीमराव अंबेडकर के विचारों को जन-जन तक पहुंचाने व उनके बताए मार्ग पर चलने का संकल्प लिया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचट...