पलामू, मार्च 16 -- मेदिनीनगर, प्रतिनिधि। अखिल भारतीय साहित्य परिषद पलामू इकाई ने डेडिकेटेड एकेडमी के प्रशाल में प्रो. सुभाषचंद्र मिश्र की स्मृति में श्रद्धांजलि सभा कर उनके योगदान को याद किया गया। कार्यक्रम में साहित्यकारों ने उनकी तस्वीर पर पुष्पांजलि किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता कवि हरिवंश प्रभात व संचालन परिषद के उपाध्यक्ष डॉ रामप्रवेश पंडित ने किया। रविशंकर पांडेय ने श्रद्धा सुमन अर्पित करते हुए उनके कई संस्मरण सुनाएं। अधिवक्ता दिवाकर दुबे ने कहा कि उनके आदर्शों पर चलना ही उनके प्रति सच्ची सच्ची श्रद्धांजलि होगी। संस्था के अध्यक्ष उमेश कुमार पाठक रेणु ने उनके साथ आत्मीय संबंधों की विवेचना करते हुए कहा कि गुरुदेव से जो भी मिला वो उनका ही होकर रह गया और गुरुदेव सबके हो गए। प्रिय रंजन पाठक, अंजनी कुमार दुबे, सुनील विश्वकर्मा, सत्यनारायण ...