मुजफ्फरपुर, अगस्त 21 -- मुजफ्फरपुर, वरीय संवाददाता। तिरहुत प्रमंडलीय आयुक्त गिरिवर दयाल सिंह ने तिरहुत स्नातक/शिक्षक निर्वाचन की तैयारियों को लेकर शुक्रवार को समीक्षा बैठक की। आयुक्त कार्यालय के सभागार में हुई बैठक में उन्होंने चुनाव को लेकर की जा रही तैयारियों का जायजा लिया। उन्होंने मुजफ्फरपुर, सीतामढ़ी, शिवहर एवं वैशाली के अधिकारियों को कई निर्देश दिया। मतदाता सूची के लिए आए आवेदनों की केंद्रवार समीक्षा करने को कहा।बताया कि अगले महीने से निर्वाचन की प्रक्रिया शुरू होना प्रस्तावित है। इससे पूर्व मतदाता सूची को विभाग के निर्देशानुसार पूरा करना आवश्यक है। मतदाता सूची की केन्द्रवार समीक्षा करते हुए उससे संबंधित प्रतिवेदन उनके कार्यालय को उपलब्ध कराया जाए। प्राप्त आवेदनों को ईआरएमएस पोर्टल पर डिजिटलीकरण एवं निष्पादन के लिए सभी प्रारंभिक तैया...