परिषद के कैमरों से होगी फर्जी सवाल लगाने वाले की खोज
लखनऊ, अगस्त 10 -- -कार्यकारी सभापति बोले परिषद के किसी कर्मी की संलिप्तता मिली तो होगी कड़ी कार्रवाई -पूर्व में ऐसे ही मामलों की रोकथाम के लिए विधान परिषद में लगाए गए थे कैमरे लखनऊ, विशेष संवाददाता। विधान परिषद के कैमरे खंगाले जा रहे हैं। उस व्यक्ति की खोज हो रही है, जिसने सपा के एमएलसी मुकुल यादव के नाम से फर्जी सवाल लगा दिया। विधान परिषद के सभापति कुंवर मानवेंद्र सिंह की मानें तो सदन में जब नियम-111 की सूचनाएं ली गईं तो परिषद के सदस्य मुकुल यादव का नाम भी पुकारा गया। मुकुल चौंके कि उन्होंने तो कोई सवाल लगाया नहीं तो फिर उनका नाम कहां से आ गया। उन्होंने परिषद के सभापति को लिखित में इसकी शिकायत की है।
फर्जी सवाल का मामला दरअसल, विधान परिषद में फर्जी ढंग से सवाल लगाने का यह पहला मामला नहीं है। सभापति का कहना है कि ऐसे ही मामलों की रोकथाम ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.