मुरादाबाद, अप्रैल 30 -- राष्ट्रीय पुजारी परिषद ने संगठन को मजबूत बनाने के लिए इसका विस्तार करते हुए चन्दौसी शाखा गठित की है। चन्दौसी से वापस आए परिषद के संस्थापक श्याम कृष्ण रस्तोगी ने बताया कि चन्दौसी घंटा घर में मंदिर में वहां परिषद के अध्यक्ष हरिओम शर्मा की अध्यक्षता में हुई बैठक में संस्थापक ने मंदिर में पुजारियों को 40 हजार रुपये वेतन, मंदिरों का संरक्षण करने, मुख्य मंत्री द्वारा 20 अप्रैल 2022 में पुजारी और पुरोहित कल्याण की घोषणा का क्रियान्वयन कराने, मंदिरों पर हिंदू संस्कार केंद्र स्थापित करने और सरकार के अधिग्रहण में चल रहे मंदिरों की आय का आधा खर्च छोटे मंदिरों की व्यवस्था सुधारने पर लगाने की मांग की गई है। संस्थापक श्याम कृष्ण रस्तोगी ने अरिवंद मिश्रा एवं शिव ओम तिवारी को उपाध्यक्ष, विवेक उपाध्याय महामंत्री, गौरव शर्मा मंत्री,...