परिषद का 50 वां अधिवेशन 13 को, वित्त मंत्री होंगे मुख्य अतिथि
लखनऊ, जुलाई 11 -- राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद का 50 वां अधिवेशन 13 जुलाई को कैसरबाग स्थित गांधी भवन के प्रेक्षागृह में होने जा रहा है। परिषद के 62 वर्षों के सफर में यह 50 वां अधिवेशन है, जिसको गोल्डन जुबली के रूप में मनाया जाएगा। परिषद के अध्यक्ष जेएन तिवारी ने बताया कि उत्तर प्रदेश के वित्त एवं संसदीय कार्य मंत्री सुरेश खन्ना अधिवेशन में मुख्य अतिथि होंगे। अधिवेशन में आजीवन सदस्यों को सम्मानित किया जाएगा। संयुक्त परिषद की महामंत्री अरुणा शुक्ला ने अधिवेशन को ऐतिहासिक बताते हुए परिषद का 50 वां अधिवेशन युवा पीढ़ी के लिए अपने पूर्वजों के संघर्ष को जानने का मौका मिलेगा। यह भी पढ़ें- Dehradun News: परिषद के संस्थापक जीपीसी शर्मा के निधन पर शोक
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.