रुडकी, दिसम्बर 15 -- रुड़की। रुड़की गढ़वाल सभा के दो वार्षिक चुनाव सभा भवन सुभाष नगर में चुनाव अधिकारी भगवती प्रसाद बलूनी और मोहनलाल बहुगुणा की देखरेख में हुए। इसमें अध्यक्ष चंद्र मोहन जोशी, उपाध्यक्ष कृष्ण बल्लभ उनियाल, सचिव राकेश चौहान, उप सचिव सत्येंद्र नेगी, कोषाध्यक्ष तेजपाल सिंह पटवाल, सांस्कृतिक सचिव विवेकानंद डोभाल, संगठन सचिव अरविंद पोखरियाल, संपत्ति सचिव नारायण सिंह रावत एवं प्रचार प्रसार सचिव राजेश चमोली को निर्विरोध चुना गया। चुनाव अधिकारी ने बताया कि इस कार्यकारिणी के शपथ समारोह बुधवार को किया जाएगा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...