मेरठ, मई 21 -- सेंट्रल मार्केट मामले में ईडब्लूएस और एलआईजी मकानों में छोड़े जाने वाले सेटबैक को लेकर कैंट विधायक अमित अग्रवाल ने उप आवास आयुक्त अनिल कुमार सिंह और वास्तुकला नियोजन अरविंद देव आर्य से मुलाकात की। विधायक अमित अग्रवाल ने ईडब्लूएस और एलआईजी मकानों का ले-आउट चेक किया। अधिकारियों ने विधायक को दिखाया कि इन सभी मकानों में परिषद ने ओपन स्पेस छोड़ा था जिसे मकान मकान मालिकों ने अवैध निर्माण करके कब्जा कर लिया है। सुप्रीम कोर्ट के आदेश पर कब्जाए गए एक मीटर सेटबैक को खाली करके घर को मूल स्वरूप में लाना होगा। विधायक अमित अग्रवाल ने बताया कि परिषद ने तलपट मानचित्र उपलब्ध नहीं कराया है। यह भी पढ़ें- परिषद अधिकारियों से मिले कैंट विधायक अधिकारियों ने तलपट मानचित्र उपलब्ध कराने का आश्वासन दिया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस...