बुलंदशहर, अप्रैल 8 -- बुलंदशहर सदर ब्लॉक के अंतर्गत प्राथमिक विद्यालय ग्यासपुर की तीन छात्राओं ने अपनी कड़ी मेहनत से पूरे जिले के परिषदीय विद्यालयों में नाम रोशन किया है। छात्रा खुशी, दीक्षा और वैष्णवी का चयन प्रतिष्ठित विद्या ज्ञान/नवोदय विद्यालय के लिए हुआ है। इस उपलब्धि पर बुधवार को विद्यालय में आयोजित सम्मान समारोह में मेधावी छात्राओं को सम्मान प्रतीक व प्रमाण पत्र देकर पुरस्कृत किया गया। मुख्य अतिथि बीडीओ ज्ञानेन्द्र मिश्रा व बीईओ राजलक्ष्मी पाण्डेय ने तीनों छात्राओं को सम्मान प्रतीक एवं प्रमाण-पत्र भेंट कर उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। उन्होंने विद्यालय के शैक्षणिक स्तर की सराहना करते हुए कहा कि परिषदीय विद्यालय के बच्चों का चयन उनकी प्रतिभा और शिक्षकों के समर्पण को दर्शाता है। संचालन विवेक कुमार भारद्वाज ने किया। इस अवसर पर प्रधा...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.