हापुड़, मार्च 18 -- गंगा नगरी के गांव आलमगीरपुर के परिषदीय स्कूल का ताला तोड़कर चोर मिड डे मिल का सिलेंडर और चूल्हा चोरी कर ले गए। मामले की जानकारी के बाद प्रधानाध्यपिका ने कोतवाली में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। प्रधानाध्यपिका निधि श्रीवास्तव ने बताया कि उनके स्कूल में करीब 60 बच्चे शिक्षा ग्रहण कर रहे है। उनके लिए स्कूल में ही भोजन बनता है। उन्होंने बताया कि मंगलवार की दोपहर को वह रोजमर्रा कें भांति स्कूल को बंद कर चली गई। बुधवार की सुबह जब वह स्कूल पहुंची तो देखा कि मिड डे मिल की रसोई का ताला टूटा हुआ था। उन्होंने बताया कि चोर मौके से सिलेंडर और चूल्हा चोरी कर ले गए। इस दौरान मिड डे मिल बनाने के लिए कोई परेशानी न हो पास के स्कूल से व्यवस्था करते हुए बच्चों को भोजन देने की व्यवस्था की गई है। ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.