भदोही, जुलाई 31 -- ज्ञानपुर, संवाददाता। परिषदीय स्कूलों में भी खाद्य विभाग द्वारा नियमित जांच की जा रही है। सहायक आयुक्त विवेक मालवीय के निर्देशन में शुक्रवार को प्राथमिक विद्यालय गोपीगंज में खाद्य सुरक्षा अधिकारी डॉ. ताविंदा ने औचक निरीक्षण कीं। इसमें ऑटा का एक नमूना संग्रहित करने के साथ ही बच्चों को शुद्ध खाद्य एवं पेय पदार्थ प्रयोग करने के प्रति जारूक किया गया। इस दौरान डॉ. ताविंदा ने बताया कि बच्चे पौष्टिक आहार का ज्यादा सेवन करें। दूषित व मिलावटी खाद्य पदार्थ का सेवन कदापि न करें। बच्चों ने पढ़ाई के साथ स्वच्छता के प्रति जन-जन को जागरूक करने का भरोसा दिया। खाद्य विभाग की टीम को अपने बीच पाकर बच्चों के चेहरे पर खास ही उत्साह देखने को मिला।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...