बस्ती, मार्च 13 -- बस्ती। युद्ध को लेकर उपजे हालात की आंच अब परिषदीय स्कूल और कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय की रसोई तक पहुंचने लगी है। एलपीजी सिलेंडर की आपूर्ति व डिमांड के बीच बढ़ रहे फासले के चलते मौजूदा समय में संकट उत्पन्न होने लगा है। कस्तूरबा विद्यालयों की वार्डेन से लेकर परिषदीय स्कूलों के हेडमास्टर तक एलपीजी सिलेंडर का स्टॉक खत्म होने की सूचना विभागीय अधिकारियों को दे रहे हैं। कुछ स्कूलों में तो एलपीजी समाप्त होने पर चूल्हे जलने की नौबात आ गई है तो कई इस कगार पर पहुंच चुके हैं। इन सबके बीच गुरुवार को बीएसए अनूप कुमार तिवारी के निर्देश पर जिला समन्वयक अमित सोनी जिला आपूर्ति कार्यालय पहुंचे। यहां डीएसओ विमल कुमार शुक्ला से मुलाकात कर उन्हें पत्र सौंपकर कस्तूरबा और परिषदीय स्कूलों की मौजूदा स्थिति से अवगत कराया। डीएसओ ने उन्ह...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.