परिषदीय स्कूल में पहले दिन अधिकतर स्कूलों में नहीं पहुंचे बच्चे
चंदौली, जून 17 -- पीडीडीयू नगर/इलिया, हिटी। गर्मी की लंबी छुट्टी के बाद मंगलवार को परिषदीय विद्यालय तो खुल गए, लेकिन पहले दिन बच्चों की उपस्थिति न के बराबर रही। भीषण गर्मी और हीट वेव के कारण अधिकांश अभिभावकों ने बच्चों को विद्यालय भेजना उचित नहीं समझा। वहीं लगभग एक माह से बंद रहे विद्यालयों में सफाई व्यवस्था भी चुनौती बनी रही। विद्यालय परिसर में जमा कूड़ा-कचरा और गंदगी की सफाई कराने में शिक्षक एवं सफाईकर्मी व्यस्त दिखाई दिए। यह भी पढ़ें- यूपी में प्राइमरी स्कूल 24 जून तक बंद, समर वेकेशन का नया आदेश जारी, अब कब से कब तक रहेगी छुट्टी?विद्यालय खुलने का पहला दिन 20 मई से ग्रीष्मकालीन अवकाश के कारण विद्यालय बंद चल रहे थे। मंगलवार को विद्यालय खुले लेकिन ज्यादातर स्कूलों में बच्चें नहीं पहुंचे। जहां पहुंचे भी थे तो वहां उनकी उपस्थिति काफी कम रही...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.