भदोही, मार्च 15 -- महराजगंज, हिन्दुस्तान संवाद उच्च प्राथमिक विद्यालय महराजगंज में शुक्रवार को वार्षिकोत्सव कार्यक्रम का आयोजन हुआ। इसमें बच्चों ने एक से बढ़कर एक नृत्य व संगीत को प्रस्तुत कर लोगों को झूमने पर विवश कर दिया। कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्जवलित कर किया गया।इस दौरान प्रधानाध्यापिका अनीता पांडेय ने बताया कि कार्यक्रम में बच्चों ने विभिन्न कार्यक्रमों की प्रस्तुति देकर खूब तालियां बटोरी। कार्यक्रम की अध्यक्षता चंद्रशेखर दूबे द्वारा किया गया। वहीं, विजेता बच्चों को पुरस्कृत कर सम्मानित किया गया। इस मौके पर विभा तिवारी, अंशु, रमेशचंद्र बिंद आदि मौजूद थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.