चित्रकूट, अप्रैल 11 -- पहाड़ी। प्राथमिक विद्यालय देवल अब किसी कान्वेंट स्कूल से पीछे नहीं रह गया। यहां बच्चों को आधुनिक पुस्तकालय के साथ ही वातानुकूलित स्मार्ट कक्ष में पढ़ने का मौका मिलेगा। विद्यालय के शिक्षकों ने आपसी सहयोग से बच्चों को बेहतर शिक्षा प्रदान करने के उद्देश्य से यह करके दिखाया है। बीएसए ने शुक्रवार को प्राथमिक शिक्षक संघ जिलाध्यक्ष अखिलेश पांडेय के साथ आधुनिक पुस्तकालय व वातानुकूलित स्मार्ट कक्ष का शुभारंभ किया। बीएसए ने कहा कि जिले का यह पहला विद्यालय है, जहां पर स्मार्ट क्लास पूरी तरह से वातानुकूलित बनाया गया है। इसके साथ ही आधुनिक पुस्तकालय भी बहुत अच्छा बना है। बच्चों को अलग-अलग बैठकर पढ़ने के लिए टेबल लाइट की सुविधा है। कहा कि अन्य विद्यालय भी इससे प्रेरणा लें। शिक्षक संघ जिलाध्यक्ष ने कहा कि हमेशा सकारात्मक व दोनों पक्ष...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.