परिषदीय स्कूल भवनों के निर्माण को मिली मंजूरी, 3.12 करोड़ आवंटित
चित्रकूट, अगस्त 26 -- चित्रकूट, संवाददाता। जिले में बेसिक शिक्षा विभाग से संचालित परिषदीय स्कूलों में अतिरिक्त कक्षा कक्ष के साथ ही प्राइमरी व जूनियर विद्यालयों के भवन निर्माण को राज्य परियोजना कार्यालय समग्र शिक्षा ने मंजूरी दी है। इसके साथ ही 13 अतिरिक्त कक्षा कक्ष व 31 प्राथमिक स्कूल भवनों का पुननिर्माण होगा। महकमे ने 15 जूनियर विद्यालय भवनों के पुर्ननिर्माण को मंजूरी प्रदान की है। स्वीकृति के सापेक्ष 50 फीसदी धनराशि का आवंटन किया गया है। बेसिक शिक्षा विभाग ने जिले स्तर से निर्माण को लेकर प्रस्ताव तैयार कर राज्य परियोजना कार्यालय को भेजा था। फलस्वरुप 13 अतिरिक्त कक्षा कक्ष व 18 प्राथमिक विद्यालयों के पुर्ननिर्माण को लेकर 467.16 लाख की धनराशि स्वीकृत की गई है। इसमें 238.08 लाख की धनराशि का आवंटन किया गया है। इसी तरह 13 उच्च प्राथमिक विद...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.