कानपुर, फरवरी 14 -- कानपुर। राष्ट्रीय आविष्कार अभियान के अंतर्गत शनिवार को विकास खंड बिधनू के उच्च प्राथमिक विद्यालयों के छात्र-छात्राओं के लिए एक दिवसीय एक्सपोजर विजिट का आयोजन किया गया। इस शैक्षणिक भ्रमण के दौरान विद्यार्थियों ने पद्मश्री प्रो. एचसी वर्मा के स्थापित सोपान आश्रम का भ्रमण किया। बच्चों ने दैनिक जीवन में उपयोग होने वाली वस्तुओं से विज्ञान के जटिल सिद्धांतों (जैसे जड़त्व, घर्षण और वायुदाब) को समझा। आश्रम के प्रशिक्षकों ने भौतिक विज्ञान के विभिन्न प्रयोगों का सजीव प्रदर्शन किया, जिसमें बच्चों ने स्वयं प्रतिभाग कर विज्ञान के चमत्कारों को करीब से देखा। यहां बीईओ भरत कुमार वर्मा, प्रीति दुआ, सत्यम शुक्ला, रीना चंदेल, मनोज सविता आदि मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.