चंदौली, फरवरी 21 -- चहनियां, हिन्दुस्तान संवाद। चहनिया विकास खंड के परिषदीय स्कूल के बच्चे शनिवार को राष्ट्रीय आविष्कार अभियान के अंतर्गत बीएचयू के शैक्षिक भ्रमण पर रवाना हुए। बीईओ सुरेंद्र प्रताप सहाय और शिक्षक नेता अजय कुमार सिंह ने हरी झंडी दिखाकर बच्चों को रवाना किया। इस मौके पर खंड शिक्षा अधिकारी सुरेंद्र प्रताप सहाय ने बताया कि राष्ट्रीय आविष्कार अभियान के अंतर्गत क्विज प्रतियोगिता का आयोजन विकास खंड चहानिया में हुआ था। इस क्विज प्रतियोगिता में चयनित 100 बच्चों को देशाटन के लिए बीएचयू के कई विभागों का अवलोकन कराया जाना सुनिश्चित हुआ है। इस क्रम में बच्चों को ब्लॉक संसाधन केंद्र मथेला पर टी-शर्ट और टोपी दिया गया। बसों में बच्चों को बैठाकर रवाना किया गया l इस अवसर पर आदित्य रघुवंशी, नंदकुमार शर्मा, मनोज गुप्ता, एआरपी फैसल उमर अंसारी, ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.