बलिया, फरवरी 12 -- बलिया। शिक्षा क्षेत्र दुबहड़ के प्राथमिक विद्यालय ओझा कछुआ (नेतलाल के छपरा) में लगे लाखों रुपये मूल्य के उपकरण चोरी हो गए। इस मामले में विद्यालय के हेडमास्टर अखिलेश प्रताप सिंह ने दुबहड़ पुलिस को बताया है कि चार सोलर पैनल, दो पीस पानी की टंकी, पांच पंखा, एक समरसेबल चोरी हो गए हैं। पुलिस का कहना है कि मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है। शिक्षकों का मानना है कि इस घटना को संगठित चोर गिरोह ने अंजाम दिया है। पुलिस संदेह के आधार पर कुछ लोगों से पूछताछ कर रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.