प्रयागराज, मार्च 12 -- एसआरएन अस्पताल मार्ग स्थित आदर्श उच्च प्राथमिक विद्यालय सीपीआई परिसर में गुरुवार को आयोजित 'हमारा आंगन, हमारे बच्चे' उत्सव का उद्घाटन मंडलीय सहायक बेसिक शिक्षा निदेशक संजय कुमार कुशवाहा ने किया। उन्होंने कहा कि किसी भी बच्चे की शिक्षा की प्रथम सीढ़ी बालवाटिका होती है। मुख्य अतिथि ने साउथ मलाका और एलनगंज संकुल के पांच-पांच निपुण बच्चों को मोमेंटो और शिक्षण किट देकर सम्मानित किया। स्वागत खंड शिक्षा अधिकारी नगर क्षेत्र प्रतिभा सिंह ने किया। शिक्षिका रेनू विज और गार्गी अग्रवाल के मार्गदर्शन में बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। एआरपी मनोज पांडेय, आंगनबाड़ी कार्यकत्री रीता देवी ने भी विचार रखे। संचालन अनुरागिनी सिंह ने किया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.