जौनपुर, मार्च 17 -- जफराबाद, हिन्दुस्तान संवाद। प्राथमिक विद्यालय का बिजली कनेक्शन बकाया बिजली बिल की वह से सोमवार को काट दिया गया। इससे विद्यालय में पेयजल की समस्या बढ़ गई। प्रधानाध्यापिका छाया सिंह ने बताया कि विद्यालय में पहले सामान्य मीटर लगा था। उसके बाद स्मार्ट मीटर लगाया गया। पिछले महीने तक स्मार्ट मीटर काम कर रहा था। अचानक शनिवार को बिजली का कनेक्शन काट दिया गया। जब बिजली विभाग से जानकारी की गई तो पता चला कि विद्यालय में प्रीपेड मीटर लग गया है। 19 हजार के बकाये के चलते कनेक्शन काट दिया गया है। प्रधानाध्यापिका छाया सिंह ने बताया कि बिजली विभाग ने प्राथमिक विद्यालय को प्राइवेट दर्शाया है। सोमवार को बच्चों को एमडीएम खाना खाने के बाद पानी की बहुत बड़ी समस्या आ गयी। बच्चों को पीने के लिए अध्यापकों ने अपने पैसे से आरओ का पानी का बोतल मंग...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.