भदोही, जुलाई 1 -- ज्ञानपुर, संवाददाता। जिले में संचालित हो रहे समस्त आंगनबाड़ी केंद्रों की मैपिंग अब परिषदीय स्कूलों के साथ की जाएगी। अब तक तो विद्यालयों से दो सौ मीटर दूर आंगनबाड़ी केंद्रों की मैपिंग हो रही थी लेकिन अब ग्रामीण क्षेत्रों में विद्यालय से एक किलोमीटर और शहरी क्षेत्रों में पांच सौ मीटर दूर तक के आंगनबाड़ी केंद्रों की मैपिंग अब सरकारी स्कूलों से होगी। बीएसए शिवम पांडेय ने बताया कि जिले में 885 परिषदीय विद्यालय और 1496 आंगनबाड़ी केंद्र संचालित हैं। अभी तक 200 मीटर की परिधि में आने वाले आंगनबाड़ी केंद्रो को विद्यालय परिसर में ही संचालित किया जाता। जिससे बच्चों को जरूरी सुविधाएं मिलती। अब बाल विकास सेवा एवं पुष्टाहार निदेशालय एवं महानिदेशक स्कूली शिक्षा ने इसे लेकर संयुक्त आदेश जारी किया है। इसमें कहा गया है कि बाल विकास सेवा एवं पुष...