आजमगढ़, अगस्त 2 -- आजमगढ़,संवाददाता। परिषदीय स्कूलों में बेसिक शिक्षा विभाग की तरफ से लाख प्रयास बावजूद बच्चों संख्या में बढ़ोत्तरी नही हुई। यानि पिछले साल से इस बार कुल 22620 बच्चों का नामांकन कम हुआ है। स्कूलों मेें नामांकन नही बढ़ोत्तरी नही होने से शिक्षा विभाग चिंतित नजर आ रहा है।

जिला स्कूलों की संख्या जिले के 2706 परिषदीय स्कूल है। स्कूलों में नामांकन बढ़ाने के लिए शासन की ओर से बेसिक शिक्षा विभाग द्वारा स्कूल चलो अभियान,घर-घर संपर्क और जागरूकता कार्यक्रम चलाने के बावजूद सरकारी स्कूलों में बच्चों का नामांकन बढ़ने के बजाय कम हो गया है। विभागीय आंकड़ों के अनुसार वर्ष 2025-26 में 3,12,442 बच्चों का नामांकन था, जो वर्तमान शैक्षिक सत्र 2026-27 में घटकर 2,89,722 रह गया है। यानी एक वर्ष में 22,620 बच्चों की कम हो गए। स्कूलों में नामांकन घटने से...