कौशाम्बी, दिसम्बर 10 -- दोआबा के परिषदीय स्कूलों में अर्ध वार्षिक परीक्षा बुधवार को पहले दिन सकुशल संपन्न हुई। विभागीय अफसरों ने 90 फीसदी विद्यार्थियों के इम्तेहान देने का दावा किया है। दोनों पालियों की परीक्षा की सुचिता बनाए रखने के लिए बीएसए के साथ सभी बीईओ भी अलर्ट रहे। जिले में कुल 1096 परिषदीय विद्यालय हैं। इनमें प्राइमरी, जूनियर और कंपोजिट सभी शामिल हैं। विद्यालयों में तकरीबन एक लाख 51 हजार छात्र-छात्राएं पंजीकृत हैं। अर्धवार्षिक परीक्षा बुधवार को समय सारिणी के अनुसार दो पालियों में कराई गई। पहली पाली में सुबह साढ़े नौ से 11:30 बजे तक कक्षा एक से पांच तक की सभी विषयों की मौखिक परीक्षा हुई। जबकि, कक्षा छह से आठ तक की कृषि या गृह शिल्प की परीक्षा आयोजित हुई। वहीं, दूसरी पाली में छह से आठ तक की स्काउटिंग, खेलकूल की परीक्षा आयोजित हुई। ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.