शामली, मार्च 28 -- शामली। आगामी 1 अप्रैल से नए शिक्षा सत्र की शुरुआत होगी जिसके लिए, बेसिक शिक्षा विभाग द्वारा 30 मार्च को वार्षिक परीक्षा परिणाम घोषित किए जाएंगे,साथ ही 596 परिषदीय विद्यालयों में अध्ययनरत करीब 70हजार विद्यार्थियों को पहले दिन से नई किताबों से नए सत्र कि शुआत कराने के लिए स्कूलों में शासन से आई पाठय पुस्तकों और कार्य पुस्तकों का वितरण शुरू हो गया है। विभागीय अधिकारियों के अनुसार, इस बार सत्र की शुरुआत को सुव्यवस्थित बनाने के लिए पहले से ही व्यापक तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। खास बात यह है कि नए सत्र के प्रारंभ में ही विद्यार्थियों को पाठ्यपुस्तकें उपलब्ध कराने के लिए जिले के सभी 596 परिषदीय विद्यालयों में पाठय पुस्तकें और कार्य पुस्तके भेजी जानी शुरू कर दी है। जिले अभी तक शासन द्वारा करीब 5.5 लाख किताबे उपलब्ध कराई जा चुक...