शाहजहांपुर, जून 17 -- शाहजहांपुर। परिषदीय स्कूल बच्चों के लिए खोलने के बाद फिर से 25 जून के लिए बंद कर दिए गए। सभी परिषदीय स्कूलों में अध्यापकों को 21 जून को योग दिवस पर बच्चों सहित योगा करने के बाद 22 से 24 जून तक शिक्षक, शिक्षामित्र तथा अनुदेशक, रसोइयों सहित विद्यालय में रहकर व्यवस्था सही करेंगे, इसके उपरान्त 25 जून से बच्चों के लिए शिक्षण कार्य शुरू होगा। आदेश आने के बाद बीएसए जय शंकर श्रीवास्तव ने बताया कि आदेश कोे लागू कर दिया गया है, इसके लिए सभी बीईओ को आवश्यक दिशा निर्देश भी दिए जा चुके हैं। यह भी पढ़ें- परिषदीय स्कूलों में 25 जून तक अवकाश यह भी पढ़ें- करीब तीन लाख बच्चों को गर्मी से मिली राहत यह भी पढ़ें- सरप्लस शिक्षकों की सूची पर 22 तक मांगी आपत्तियां

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...