परिषदीय स्कूलों में 22 अगस्त से शुरू होगा बैगलेस-डे
पीलीभीत, अगस्त 12 -- पीलीभीत। जिले के परिषदीय स्कूलों और कस्तूरबा गांधी आवासीय स्कूलों में बच्चों को पढ़ाई के साथ रचनात्मक और व्यावहारिक अनुभव देने के लिए 22 अगस्त से बैगलेस-डे अभियान शुरू किया जाएगा। यह अभियान 14 नवंबर तक चलेगा। इसके तहत प्रत्येक शनिवार विद्यार्थियों को स्कूल बैग और किताबों के बोझ से मुक्त रखते हुए उनकी रुचि के अनुसार विभिन्न गतिविधियों में शामिल किया जाएगा। बैगलेस-डे के दौरान खेल, कला, रचनात्मक कार्य, संवाद और अन्य व्यावहारिक गतिविधियों के माध्यम से बच्चों की प्रतिभा को सामने लाने पर जोर दिया जाएगा। अभियान का उद्देश्य विद्यार्थियों में रचनात्मकता, संवाद कौशल, टीम भावना, नेतृत्व क्षमता और व्यावहारिक ज्ञान विकसित करना है। जिले में कुल 1495 परिषदीय विद्यालय हैं। बीएसए रोशनी सिंह ने बताया कि बैगलेस-डे का उद्देश्य बच्चों को ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.