मऊ, अप्रैल 12 -- मऊ, संवाददाता। परिषदीय स्कूलों में बच्चों का नामांकन कराने को बेसिक शिक्षा विभाग स्कूल चलो अभियान चला रहा है। अभियान के दौरान छह साल तक के सभी बच्चों का एडमिशन स्कूलों में कराना है। 10 अप्रैल तक परिषदीय स्कूलों में लगभग तीन हजार बच्चों का नामांकन किया गया है। बीएसए संतोष कुमार उपाध्याय ने नामांकन की रोज समीक्षा भी शुरू कर दी है। बीईओ को निर्देश दिया गया है कि रोज हर स्कूल में नामांकन बढ़ाया जाए। गांव का कोई भी बच्चा नामांकन से छूटने न पाए। वहीं आउट आफ स्कूल बच्चों को चिन्हित कर उन्हें स्कूल में दाखिल कराना है।जिले के परिषदीय स्कूल में नामांकन को एक से 15 अप्रैल तक स्कूल चलो अभियान चलाया जा रहा है। बीएसए सन्तोष कुमार उपाध्याय का कहना है कि बच्चों के नामांकन की रोज समीक्षा की जा रही है। अब तक तीन हजार बच्चों के नामांकन हो च...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.