परिषदीय स्कूलों में होगा वार्षिकोत्सव, बच्चों को प्रतिभा दिखाने का मिलेगा मंच
संभल, सितम्बर 10 -- संभल। परिषदीय विद्यालयों में अब वार्षिकोत्सव का आयोजन होगा। इसमें मेधावी बच्चों के साथ अभिभावकों और एसएमसी सदस्यों को भी सम्मानित किया जाएगा। सांस्कृतिक कार्यक्रमों के जरिए बच्चों को अपनी प्रतिभा दिखाने का अवसर मिलेगा। प्रत्येक विद्यालय को आयोजन के लिए पांच हजार रुपये का बजट मिलेगा, जिससे पुरस्कार, जलपान, टेंट और लाउडस्पीकर की व्यवस्था की जाएगी। आयोजन की जियो-टैग तस्वीरें प्रधानाध्यापक को प्रेरणा पोर्टल पर अपलोड करनी होंगी। यह भी पढ़ें- Shahjahnpur News: परिषदीय स्कूलों में होंगे पुरस्कार वितरण समारोह, बजट जारी यह भी पढ़ें- श्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाले छात्रों के अभिभावक भी होंगे सम्मानित
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.