लखीमपुरखीरी, फरवरी 18 -- डीएम दुर्गा शक्ति नागपाल बुधवार को पूरे एक्शन मोड में नजर आईं। सुबह-सुबह खंड विकास अधिकारियों के साथ वर्चुअल बैठक कर उन्होंने साफ संदेश दे दिया कि फॉर्मर आईडी अभियान में ढिलाई नहीं चलेगी और स्कूलों में उपस्थिति सिर्फ कागजों पर नहीं, जमीन पर दिखनी चाहिए। बैठक में डीएम ने फॉर्मर रजिस्ट्री की प्रगति तेज करने के निर्देश दिए और जिले के सभी परिषदीय विद्यालयों में शत-प्रतिशत उपस्थिति सुनिश्चित कराने के लिए सख्त रणनीति तय की। कहा कि शिक्षा की गुणवत्ता में सुधार सिर्फ आदेश से नहीं, मैदान में उतरकर ही संभव है। डीएम दुर्गा शक्ति नागपाल के निर्देश मिलते ही अधिकारी और बीडीओ फील्ड में निकल पड़े। कहीं फॉर्मर आईडी बनाने के आंकड़ों की पड़ताल हुई तो कहीं स्कूलों में बच्चों की हाजिरी और पढ़ाई का स्तर परखा गया। विद्यालयों में आयोजित ...