परिषदीय स्कूलों में सत्रीय परीक्षाओं की शुरूआत
शाहजहांपुर, अगस्त 20 -- जिले के परिषदीय विद्यालयों में बुधवार से सत्रीय परीक्षाएं शुरू हो गईं। पहले दिन कक्षा एक से पांच तक के विद्यार्थियों का मौखिक परीक्षण कराया गया, जबकि कक्षा छह से आठ तक के छात्र-छात्राओं ने लिखित परीक्षा दी। परीक्षा को लेकर विद्यालयों में बच्चों के बीच उत्साह नजर आया। अकर्रा रसूलपुल के शिक्षकों ने बताया कि विद्यार्थियों से जुलाई माह में कराए गए पाठ्यक्रम के आधार पर प्रश्न पूछे गए। परीक्षा का उद्देश्य बच्चों के सीखने के स्तर का आकलन करने के साथ उनकी शैक्षणिक कमजोरियों को चिह्नित करना है। इसके आधार पर शिक्षण कार्य में जरूरी बदलाव किए जाएंगे। बीएसए जयशंकर श्रीवास्तव ने बताया कि परीक्षा की व्यवस्थाओं की निगरानी की जा रही है। यह भी पढ़ें- Kannauj News: सत्र परीक्षा 19 से 24 तक चलेगी निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार आने वाले...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.