प्रयागराज, मार्च 16 -- प्रयागराज। परिषदीय स्कूलों का वार्षिक परीक्षाएं सोमवार से शुरू हो गईं। पहले दिन कक्षा एक से पांच तक के सभी विषयों की मौखिक परीक्षा कराई गई जबकि कक्षा छह से आठ तक के बेसिक क्राफ्ट, कला, कृषि एवं गृह शिल्प, खेल एवं शारीरिक शिक्षा/स्काटिंग की परीक्षा हुई। मंगलवार को गणित विषय की परीक्षा होगी। कक्षा एक के छात्र-छात्राओं की केवल मौखिक परीक्षा होगी। कक्षा दो व तीन में लिखित व गौखिक परीक्षा होगी जिनके अंकों का अनुपात 50-50 प्रतिशत होगा। कक्षा चार व पांच में लिखित और मौखिक परीक्षा होगी जिनके अंकों का अनुपात 70 और 30 प्रतिशत होगा। कक्षा छह से आठ तक केवल लिखित परीक्षाएं ही होंगी मौखिक परीक्षा नहीं होगी। कक्षा पांच तथा आठ को छोड़कर शेष कक्षाओं की वार्षिक परीक्षा की उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन उसी विद्यालय के शिक्षक करेंगे।

ह...