मुजफ्फर नगर, मार्च 18 -- मुजफ्फरनगर। बेसिक शिक्षा विभाग के तत्वावधान में संचालित जनपद के समस्त 951 परिषदीय विद्यालयों में वार्षिक परीक्षाएं शुरू हो गई है। परीक्षा के दूसरे दिन मंगलवार को छात्र-छात्राओं में लिखित परीक्षा में भाग लिया। कक्षा दो से आठवीं तक के विद्यार्थियों ने दो पालियों में अपनी शैक्षणिक योग्यता का प्रदर्शन किया। परीक्षा डेट शीट की तिथियों के अनुसार मंगलवार को प्रथम पाली की परीक्षा सुबह 9:30 बजे से 11:30 बजे तक हुई। इस पाली में सभी कक्षाओं के परीक्षार्थियों ने गणित जैसे महत्वपूर्ण विषय की लिखित परीक्षा दी। वहीं, द्वितीय पाली दोपहर 12:30 बजे से 2:30 बजे के मध्य हुई, जिसमें विद्यार्थियों ने संस्कृत और उर्दू विषयों के प्रश्नपत्र हल किए। परीक्षा की शुचिता और व्यवस्था को जांचने के लिए प्रशासनिक अमला पूरी तरह सक्रिय रहा। डाइट प्र...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.