संभल, मार्च 16 -- जिले भर के परिषदीय स्कूलों में सोमवार से वार्षिक परीक्षाएं शुरू हो गईं। जनपद के करीब डेढ़ हजार परिषदीय विद्यालयों में परीक्षा के पहले दिन छात्र-छात्राओं में खासा उत्साह देखने को मिला। सुबह से ही बच्चे समय से स्कूल पहुंचकर परीक्षा में शामिल हुए। पहले दिन कक्षा एक से लेकर आठ तक के एक लाख से अधिक छात्र-छात्राएं परीक्षा में शामिल हुए। परीक्षाएं शांतिपूर्ण और सुव्यवस्थित तरीके से संपन्न कराने के लिए शिक्षा विभाग की ओर से आवश्यक व्यवस्थाएं की गई हैं।शिक्षकों ने बताया कि परीक्षा को लेकर बच्चों ने पहले से ही अच्छी तैयारी की है। स्कूलों में परीक्षा के दौरान अनुशासन बनाए रखने और बच्चों को किसी प्रकार की असुविधा न हो, इसके लिए विशेष ध्यान दिया जा रहा है।शिक्षा विभाग के अधिकारियों के अनुसार सभी परिषदीय विद्यालयों में तय कार्यक्रम के...