परिषदीय स्कूलों में लगे अग्निशमन यंत्रों की होगी जांच
जौनपुर, जून 30 -- जौनपुर, संवाददाता। अलग-अलग हिस्सों में लगातार सामने आ रही आग लगने की घटनाओं ने स्कूलों की सुरक्षा व्यवस्था को लेकर भी चिंता बढ़ा दी है। इसी को देखते हुए जिले में परिषदीय विद्यालयों की फायर सेफ्टी व्यवस्था दुरुस्त करने की कवायद शुरू कर दी गई है। जिले के 2807 परिषदीय विद्यालयों में पढ़ने वाले तीन लाख 13 हजार से अधिक बच्चों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी समीर ने सभी विद्यालयों में अग्निशमन व्यवस्था की जांच के निर्देश दिए हैं। बीएसए ने सभी विद्यालयों में लगे अग्निशमन यंत्रों की तत्काल जांच कर उनकी कार्यशीलता सुनिश्चित करने के लिए कहा है। जिन विद्यालयों में अग्निशमन यंत्रों की वैधता समाप्त हो चुकी है, उन्हें बिना देरी रिफिल कराने या नए यंत्र उपलब्ध कराने को कहा गया है, ताकि जरूरत पड़ने पर उनका तुरं...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.