मुजफ्फर नगर, मार्च 17 -- उत्तर प्रदेश बेसिक शिक्षा विभाग के परिषदीय विद्यालयों में सोमवार से छात्र-छात्राओं की वार्षिक परीक्षाएं शुरू हो गई है। जनपद के 955 परिषदीय स्कूलों में कक्षा एक से पांचवीं तक के एक लाख से अधिक विद्यार्थियों ने सत्र 2025-26 की वार्षिक परीक्षा के पहले दिन उत्साहपूर्वक भाग लिया। बीएसए संदीप कुमार ने बताया कि निर्धारित समय सारिणी के अनुसा परीक्षा के पहले दिन 16 मार्च को छात्र-छात्राओं की मौखिक परीक्षा हुई है। शिक्षकों ने संवादात्मक तरीके से बच्चों से सवाल पूछे, जिससे छात्र बिना किसी तनाव के परीक्षा देते नजर आए। इस दौरान परीक्षा की शुचिता और पारदर्शिता सुनिश्चित करने के लिए सभी खंड शिक्षा अधिकारियों ने विभिन्न विकास खंडों के स्कूलों का औचक निरीक्षण किया। अधिकारियों ने परीक्षाओं के संचालन का जायजा लिया और शिक्षकों को मूल...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.