सोनभद्र, अगस्त 31 -- सोनभद्र, संवाददाता। परिषदीय विद्यालयों के विद्यार्थियों की शैक्षिक प्रतिभा पहचानने और उनमें स्वस्थ प्रतिस्पर्धा की भावना विकसित करने के लिए बेसिक शिक्षा विभाग की ओर से मेधावी छात्र चयन परीक्षा-अगस्त 2026 आयोजित की जा रही है। जिलाधिकारी चर्चित गौड़ के निर्देशन में संचालित इस परीक्षा के जरिए कक्षा तीन, पांच, छह और आठ के मेधावी विद्यार्थियों का चयन किया जा रहा है। वर्तमान में विद्यालय और संकुल स्तर पर परीक्षा एवं मूल्यांकन की प्रक्रिया चल रही है। विद्यालय स्तर पर उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले प्रथम तीन विद्यार्थियों को सम्मानित किया जा रहा है। इसके बाद संकुल स्तर पर श्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों का चयन होगा। यह भी पढ़ें- जारी की गई एएनएम और जीएनएम प्रवेश परीक्षा-2026 की उत्तर कुंजियां संकुल स्तर पर चयनित विद्यार्...