शाहजहांपुर, अप्रैल 19 -- शाहजहांपुर। शनिवार को जिले के परिषदीय विद्यालयों में बैगलेस डे मनाया गया। इस अवसर पर बच्चों को किताबों के बोझ से अलग हटकर विभिन्न रचनात्मक और शैक्षिक गतिविधियों से जोड़ा गया। विद्यालयों में अध्यापकों ने बच्चों को एक्टिविटी आधारित शिक्षा देते हुए रोचक तरीकों से जानकारी दी। कहीं बच्चों ने खेलकूद में भाग लिया तो कहीं उन्हें पर्यावरण और रचनात्मकता से जुड़ी गतिविधियों के माध्यम से सीखने का अवसर मिला। ददरौल क्षेत्र के अजीजपुर जिग्नेरा स्कूल में शिक्षिका माला सिंह ने विशेष पहल करते हुए पेड़ों की पत्तियों से कलाकृतियां बनाकर बच्चों को प्रकृति से जुड़ने और रचनात्मक सोच विकसित करने का संदेश दिया। यह भी पढ़ें- कार्ड मेकिंग कॉम्पटीशन में बच्चों ने दिखाई प्रतिभा बच्चों ने भी उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए विभिन्न आकृतियां बनाईं और ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.