भदोही, जनवरी 28 -- ज्ञानपुर, संवाददाता। विकास भवन सभागार में बुधवार को सीडीओ बाल गोविंद शुक्ल ने जिला अनुश्रवण समिति की बैठक बीएसए शिवम पांडेय समेत अन्य अधिकारियों संग ली। इसमें परिषदीय स्कूलों में पढ़ने वाले बच्चों को बेहतर शिक्षा संग सुविधा महैया कराने पर बल दिए। चेताए कि इसमें किसी स्तर से लापरवाही नहीं होना चाहिए। इस दौरान सीडीओ ने परिषदीय विद्यालयों में संचालित विभिन्न शैक्षिक एवं आधारभूत विकास योजनाओं की गहन समीक्षा की। विशेष रूप से कायाकल्प अभियान के तहत विद्यालयों में शौचालय, पेयजल, विद्युत व्यवस्था, रंगाई-पुताई एवं साफ-सफाई की स्थिति पर विस्तार से चर्चा हुई। सीडीओ ने निर्देश दिए कि जिन विद्यालयों में कार्य अपूर्ण हैं, उन्हें समयबद्ध रूप से पूर्ण कराया जाए। निपुण भारत मिशन के में कक्षा एक से दो तक के विद्यार्थियों की बुनियादी साक्ष...