पीलीभीत, अप्रैल 1 -- पूरनपुर। परिषदीय स्कूलों में बच्चों को प्रोत्साहित करने के लिए स्वागत कार्यक्रम किए जांएगे। इसके लिए बजट जारी कर दिया गया है। नए नामांकन वाले बच्चों का रोली तिलक लगाकर स्वागत किया जाएगा। इस दौरान अभिभावकों को भी बच्चों को स्कूल भेजने के लिए प्रेरित किया जाएगा। स्वागत कार्यक्रमों के लिए स्कूलों को ढाई हजार रुपए दिए जाएंगे। शासन से परिषदीय स्कूलों में बच्चों के नामाकन बढ़ाने पर जोर दिया जा रहा है। इसके लिए किताबे, जूते मोजे ड्रेस आदि निशुल्क दिए जाते हैं जिससे कोई भी बच्चा शिक्षा से वंचित न रह जाए। एक अप्रैल से नए शिक्षा सत्र का आगाज हो रहा है। इस दौरान स्कूल चलो अभियान के तहत रैलियां निकाली जांएगी। बच्चों को सरकारी स्कूलों में नामांकित कराने के लिए कोई कोर कसर नहीं छोड़ी जा रही है। शिक्षक घर घर जाकर अभिभावकों से बच्चों क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.