बागपत, सितम्बर 11 -- परिषदीय विद्यालयों में इस बार वार्षिकोत्सव बच्चों की प्रतिभा को मंच देने के साथ अभिभावकों और विद्यालय प्रबंधन समितियों की भागीदारी बढ़ाने का माध्यम बनेगा। राज्य परियोजना निदेशक के निर्देश पर जिले के परिषदीय विद्यालयों में 15 फरवरी से 15 मार्च के बीच वार्षिकोत्सव आयोजित किए जाएंगे। पीएम श्री विद्यालयों को योजना से अलग रखा गया है। प्रत्येक विद्यालय के आयोजन के लिए पांच हजार रुपये की धनराशि स्वीकृत की गई है। इस समारोह में शैक्षिक गतिविधियों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों, शत-प्रतिशत उपस्थिति वाले बच्चों तथा खेल और सांस्कृतिक प्रतियोगिताओं के विजेताओं को पुरस्कृत किया जाएगा। विद्यार्थियों को अपनी प्रतिभा प्रस्तुत करने का मौका भी मिलेगा। वहीं विद्यालय के प्रति जिम्मेदार भूमिका निभाने वाले अभिभावकों और एसएमसी ...