भदोही, अप्रैल 28 -- ज्ञानपुर, संवाददाता। जिला शिक्षा अनुश्रवण समिति की बैठक मंगलवार को कलक्ट्रेट सभागार में डीएम शैलेश कुमार की अध्यक्षता में हुई। इसमें परिषदीय स्कूलों में कराए गए कार्यों की समीक्षा करते हुए बच्चों का नामांकन बढ़ाने पर बल दिया गया। इस दौरान विद्यालयों में कराए जा रहे क्लास रूम टाइल्स कार्यों की प्रगति की समीक्षा की गई। डीएम निर्देशित किए कि समस्त निर्माण कार्यों को निर्धारित समयसीमा में गुणवत्तापूर्ण ढंग से पूर्ण किया जाए। किसी भी स्तर पर लापरवाही पाए जाने पर संबंधित के विरुद्ध कार्यवाही होना तय है। स्पष्ट निर्देश दिए कि कोई भी पात्र बालक-बालिका नामांकन से वंचित न रहे। शेष बचे हुए बच्चों का चिन्हांकन कर शीघ्र प्रवेश दिलाया जाए। कम नामांकन वाले स्कूलों को चिन्हित किया जाए। वहीं, सीडीओ बाल गोविंद शुक्ल निर्देशित किए कि बच्च...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.