सिद्धार्थ, मई 11 -- सिद्धार्थनगर, निज संवाददाता। परिषदीय विद्यालयों में पढ़ाई अब सिर्फ किताबों तक सीमित नहीं रहेगी। इस शैक्षिक सत्र में जिले के प्राथमिक और उच्च प्राथमिक विद्यालयों में कक्षा एक से आठ तक के विद्यार्थियों को सुरक्षा और जागरूकता से जुड़ा विशेष पाठ पढ़ाया जाएगा। बेसिक शिक्षा परिषद के अकादमिक कैलेंडर में पहली बार बच्चों के लिए पॉक्सो जागरूकता को शामिल किया गया है। इस पहल का उद्देश्य बच्चों को उनकी उम्र के अनुरूप सरल और संवेदनशील तरीके से व्यक्तिगत सुरक्षा के महत्वपूर्ण पहलुओं के प्रति जागरूक करना है। इससे जिले के दो लाख से अधिक विद्यार्थियों को इस योजना का सीधा लाभ मिलेगा।विद्यालयों में बच्चों को सही और गलत स्पर्श (गुड टच-बैड टच), निजी अंगों और व्यक्तिगत सीमाओं की समझ, किसी भी असहज स्थिति में न कहना और वहां से हटने जैसे व्यवहा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.