गोरखपुर, मार्च 7 -- भटहट, हिन्दुस्तान संवाद। क्षेत्र के परिषदीय विद्यालयों में पढ़ने वाले बच्चों को 'दी अक्षयपात्रा फाउंडेशन' की अत्याधुनिक रसोई से गरमा गरम भोजन वितरण 5 मार्च से शुरू करा दिया गया है। शुक्रवार को भी समयानुसार, वाहन से गरम भोजन स्कूलों तक पहुंचाया गया। इसके बाद बच्चों में मीनू के अनुसार (तहड़ी व खीर) भोजन वितरण किया गया। क्षेत्र के 92 स्कूलों में भोजन उपलब्ध कराए जाने के निर्देश हुए हैं। जबकि 90 स्कूलों में भोजन का वितरण शुरू हो पाया है। शेष दो विद्यालयों में कुछ कारणों से भोजन नहीं वितरण हो सका है। स्कूलों में इस नई व्यवस्था से बच्चों को गरम और स्वादिष्ट भोजन मिलना शुरू हो गया है। भोजन गरम होने के साथ ही उचित पोषण का भी ध्यान रखा जाता है।क्षेत्र के मोहम्मद बरवां के प्रधानाध्यापक गणेश सिंह ने बताया कि समय से बच्चों को पोषण य...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.